आओ हम भी लिखकर देखें इस भारत की नई कहानी ,
इसकी नदियों में बहता हो , अमृत जैसा निर्मल पानी /
इसके लोगों की ताकत का अंदाज लगाना मुश्किल हो ,
जहाँ - जहाँ भी हम निकलें तो ,छलके इसमें नई जबानी //
अच्छे -अच्छे लोग यहाँ हों ,सच्चे-सच्चे लोग यहाँ हों ,
एक तपोवन बन जाए यह, ऐसा हो हर हिन्दुस्तानी //
कोई कोशिस ऐसी करलें ,नहीं किसी का हक़ छिन पाए ,
थोड़ी- सी तकलीफें सह लें , भूखा कोई मर ना पाए /
मेहनत करने वालों का यह देश हमेशा कहलाया है ,
इसकी मिट्टी का अब कोई ,दिया ,कभी ना बुझने पाए //
लोग यहाँ जो पैदा होते ,जज्बा ऐसा हो जाता है ,
औरों की खातिर जीते हैं , दे देते हैं हर क़ुरबानी //
आओ ,अपने सपने भर दें ,लोकतंत्र के गलियारों में ,
मिल-जुल कर हम रहना सीखें ,इसके सिंचित गुलजारों में/
इसे बनाना , इसे उठाना, लक्ष्य हमारा बस इतना हो ,
जब भी अपने कदम उठें तो ,उठें इसी के उजियारों में //
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें